[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में राजपूत सेवा समिति की बैठक:मंदिर के पास महापुरुषों की प्रतिमा लगाने का निर्णय, 9 अक्टूबर को होगा भंडारे का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में राजपूत सेवा समिति की बैठक:मंदिर के पास महापुरुषों की प्रतिमा लगाने का निर्णय, 9 अक्टूबर को होगा भंडारे का आयोजन

खेतड़ी में राजपूत सेवा समिति की बैठक:मंदिर के पास महापुरुषों की प्रतिमा लगाने का निर्णय, 9 अक्टूबर को होगा भंडारे का आयोजन

पपुरना : खेतड़ी के पपुरना में शांकभरी निर्वाण राजपूत सेवा समिति की ओर से शाकंभरी माता मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। सेवा समिति अध्यक्ष कैप्टन सुमेर सिंह नाड की अध्यक्षता में बैठक में आगामी समय में मंदिर के पास महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अक्टूबर को मंदिर परिसर में माता का भंडारा व जागरण किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। बैठक में कैप्टन सुमेर सिंह ने कहा कि खेतड़ी पूर्व के समय में जयपुर के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी रियासत हुआ करती थी, लेकिन राजनीतिक उदासीनता के चलते खेतड़ी अपनी पहचान को बनाए नहीं रख पाई।

खेतड़ी के राजा अजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजकर सनातन धर्म का परचम लहराया था, जिसकी बदौलत आज भी राजा अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद के कारण खेतड़ी को विदेशों तक पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि खेतड़ी के लिए अनेक महापुरुषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन आज की युवा पीढ़ी महापुरुषों के जीवन को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा दिलाने के लिए शाकंभरी माता मंदिर के पास पूर्वज नरदेव सिंह निर्वाण व खेत सिंह निर्वाण की मूर्ति का शिलान्यास किया जाएगा।

बैठक में राजपूत युवा सभा अध्यक्ष हरिओम सिंह उसरिया, निर्वाण फाउंडेशन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र फौजी, रविंद्र सिंह काली पहाड़ी, शेर सिंह पंच, राजेश सिंह निर्वाण काली पहाड़ी, टिल्लू सिंह उसरिया, मैनपाल सिंह, प्रवीण सिंह, केडी सिंह, महंत प्रवीण पुजारी, सोनू सिंह उसरिया, अभिषेक, विजय सिंह, सोनू सिंह बंधा सहित समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad