[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के टीबा बसई में स्कूल को लेकर निरीक्षण:4.25 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण, जल्द निर्माण शुरु कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के टीबा बसई में स्कूल को लेकर निरीक्षण:4.25 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण, जल्द निर्माण शुरु कराने की मांग

खेतड़ी के टीबा बसई में स्कूल को लेकर निरीक्षण:4.25 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण, जल्द निर्माण शुरु कराने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के टीबा बसई के नवनिर्मित स्कूल भवन को लेकर चल रहे गतिरोध को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द स्कूल भवन के निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से एसडीएम सविता शर्मा को दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्कूल के नव निर्मित भवन बनाने को लेकर बजट पास किया था। जिस पर ग्रामीणों की मौजूदगी में जुलाई माह में विधायक की ओर से 4.25 करोड़ की लागत से बनने वाले नव निर्मित भवन को लेकर शिलान्यास किया गया था।

स्कूल भवन को लेकर चयनित होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने खेल मैदान में भवन निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी, जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इस संबंध में शहीद श्योराम गुर्जर की वीरांगना सुनीता देवी ने एसडीएम से मिलकर जल्द स्कूल का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की थी। इसके अलावा गांव के युवाओं की ओर से स्कूल भवन का निर्माण खेल मैदान के पास खाली जगह पर करवाने की मांग की जा रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि युवाओं की ओर से बताई गई जगह पर काफी साल पुराना पेड़ है, जिसको काटने के लिए ठेकेदार भी सहमत नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बनी स्कूल भवन काफी पुराना हो चुका है, स्कूल का नामकरण पुलवामा हमले में शहीद हुए श्योराम गुर्जर के नाम पर हो चुका है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित देखते हुए जल्द स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि निर्माण कार्य पुरा होने पर गांव को नया स्कूल भवन मिल सके। इस दौरान एसडीएम ने मौका स्थल का निरीक्षण कर स्कूल निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कन्हैयालाल, पूर्व सरपंच गुमानाराम, उम्मेदसिंह अवाना, छाजुराम, शीशराम अवाना, हवलदार रूपचंद सिराधना, नरेश अवाना, पप्पू अवाना, महेंद्र अवाना, कृष्ण कुमार, हरिराम, राजेश कुमार, बाबूलाल, सुबेदार मेजर शीशराम, किशनलाल अवाना, जगदीश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad