[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर को साफ करें, आमजन से सहयोग लें : कलेक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर को साफ करें, आमजन से सहयोग लें : कलेक्टर

सीकर को साफ करें, आमजन से सहयोग लें : कलेक्टर

सीकर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मुकुल शर्मा ने की। कलेक्टर शर्मा ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन जल्द से जल्द करें। शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही स्वभाव अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाकर सीकर को स्वच्छ बनाना है। सरकारी तंत्र के साथ-साथ आमजन की इसमें भागीदारी बहुत जरूरी है।

उन्होंने सभी राजकीय कार्यालयों व संस्थानों में सफाई करने व उन्हें साफ बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगर परिषद शहर की नाली, नालों की सफाई करवाने के साथ ही शहर में जगह-जगह डस्टबीन रखवाए। फेरों कवर टूटा हुआ नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाए और नगर परिषद डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करना सुनिश्चित करें। सीकर | रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू ने सीकर कलेक्टर से मिलकर अवैध वाहन संचालन रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने शाखा सचिव अशोक मील व रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति सचिव रामदेव सिंह टाकरिया सांवरमल यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवैध वाहनों के जानकारी दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ढाका ट्रस्ट भवन से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरविंद मील, रामनिवास जाट, अशोकसिंह, जयपालसिंह बगडिय़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad