[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पं. दीन दयाल उपाध्याय पर हुए शोध कार्यों की प्रदर्शनी भी लगेगी, उप राष्ट्रपति व राज्यपाल कल आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पं. दीन दयाल उपाध्याय पर हुए शोध कार्यों की प्रदर्शनी भी लगेगी, उप राष्ट्रपति व राज्यपाल कल आएंगे

कल मनाएंगे अवतरण दिवस समारोह, डिप्टी सीएम बैरवा भी होंगे शामिल

सीकर : सीकर शेखावाटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी होगी। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय विषय पर संगोष्ठी में देशभर से आए लोग संबोधित करेंगे। उद्घाटन और समाहार सत्र के अलावा तीन सत्र होंगे। संगोष्ठी में समारोह गौरव के रूप में सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा होंगे और विशिष्ट अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहन लाल छीपा करेंगे। संगोष्ठी का आयोजन शेखावाटी यूनिवर्सिटी और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर पं. उपाध्याय पर शोध कार्यों की प्रस्तुति और प्रदर्शनी भी की जाएगी। विवि में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय अवतरण दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल हरिभाऊ भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीप धनखड़ दोपहर 3.05 बजे युनिवर्सिटी में पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और ज्ञान उद्यान का लोकार्पण करेंगे।

कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि उपराष्ट्रपति एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे। विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और डॉ. महेश चंद्र शर्मा होंगे। कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62