[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप राष्ट्रपति और राज्यपाल आएंगे शेखावाटी यूनिवर्सिटी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर प्रतिमा का करेंगे अनावरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उप राष्ट्रपति और राज्यपाल आएंगे शेखावाटी यूनिवर्सिटी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर प्रतिमा का करेंगे अनावरण

उप राष्ट्रपति और राज्यपाल आएंगे शेखावाटी यूनिवर्सिटी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर प्रतिमा का करेंगे अनावरण

सीकर : देश के उप राष्ट्रपति और शेखावाटी के मूल निवासी जगदीप धनखड़ और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 25 सितंबर को शेखावाटी यूनिवर्सिटी आएंगे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ज्ञान उद्यान का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहेंगे।

यूनिवर्सिटी में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 3:45 उप राष्ट्रपति और राज्यपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इससे पहले 24 सितंबर को 10 बजे से राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसे देशभर से आए कई लोग संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. महेश चंद्र शर्मा के अलावा राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22