[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे:कहा- SOG की जांच का हवाला देकर टालता रहा; रुपए लौटाने से मना किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे:कहा- SOG की जांच का हवाला देकर टालता रहा; रुपए लौटाने से मना किया

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे:कहा- SOG की जांच का हवाला देकर टालता रहा; रुपए लौटाने से मना किया

सीकर : सीकर के रानोली इलाके में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल के द्वारा इंटर्नशिप करने आए युवक को झांसे में लेकर रुपए लिए गए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजेंद्र कुमार ने रानोली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि मार्च 2022 में उन्हें B.Ed की इंटर्नशिप के लिए मालियों की ढाणी कोछोर में स्थित सरकारी स्कूल का आवंटन हुआ। इंटर्नशिप के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल से उनकी पहचान हुई। 21 जनवरी 2023 को प्रिंसिपल घर पर आया और कहने लगा कि आपने सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर दिया क्या। ऐसे में राजेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने परीक्षा तो दी है।

फिर प्रिंसिपल ने कहा कि उसकी पहचान ऊंचे ओहदे के लोगों से है। उसने पहले भी चार पांच लड़कों का सिलेक्शन करवा दिया है। आपका भी मैं सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती में ओएमआर शीट में करेक्शन करवा कर सिलेक्शन करवा दूंगा। राजेंद्र कुमार फिर प्रिंसिपल के झांसे में आ गया। और 22 जनवरी 2023 को उसे 4 लाख रुपए दे दिए।

लेकिन जब सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्ट का रिजल्ट आया तो राजेंद्र कुमार उसमें पास नहीं हुआ। राजेंद्र कुमार ने प्रिंसिपल फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया और वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि आपका इसी भर्ती में सिलेक्शन करवा दूंगा, मैं इस काम में लगा हुआ हूं। प्रिंसिपल ने कहा कि मेरी ऊपर बात हो गई है आपका सिलेक्शन हो जाएगा। आप 5 लाख रुपए की तुरंत व्यवस्था करो। उसके बाद 4.77 लाख रुपए कृष्ण कुमार ने और ले लिए।

फिर जब राजेंद्र कुमार ने दोबारा बात की तो प्रिंसिपल ने कहा कि अभी भर्ती पर SOG कार्रवाई कर रही है आपका सिलेक्शन नहीं हो पाया है। प्रिंसिपल ने रुपए भी ब्याज सहित लौटाने की बात कही। लेकिन पैसे नहीं लौटाए। जब राजेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो प्रिंसिपल ने एक स्टांप तैयार करवा कर दिया।

राजेंद्र कुमार के बार-बार कहने पर प्रिंसिपल ने 1.91 लाख रुपए तो दे दिए और बाकी रुपए भी बाद में लौटाने की बात कही लेकिन अब पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। फिलहाल अब रानोली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी उमराव सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad