[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बोले- योगी बताएं अपनी क्वालिफिकेशन:बुधवाली ने कहा- भाजपा उन्माद फैलाने के लिए बिल में संशोधन कर रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बोले- योगी बताएं अपनी क्वालिफिकेशन:बुधवाली ने कहा- भाजपा उन्माद फैलाने के लिए बिल में संशोधन कर रही

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बोले- योगी बताएं अपनी क्वालिफिकेशन:बुधवाली ने कहा- भाजपा उन्माद फैलाने के लिए बिल में संशोधन कर रही

सीकर : मुस्लिम वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानु खान बुधवाली ने उत्तरप्रदेश सरकार के मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की योग्यता वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले सीएम योगी खुद बताएं कि वह कितने क्वालिफाइड हैं। उन्होंने कहा कि पहले सीएम योगी आदित्यनाथ यह तय करें कि उन्हें बाबा साहब के बनाए गए संविधान पर विश्वास है या नहीं, उसके बाद ही आगे का तय करे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का सम्मान करते हुए।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का सम्मान करते हुए।

खानू खान बुधवाली ने यह बात सीकर में मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में मीडिया से कही। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट रोड स्थित राणी सती महल में किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान सहित मुस्लिम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनेक मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खानू खान बुधवाली ने वक्फ बोर्ड को केंद्र सरकार के अधीन करने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा जिस तरीके से जेपीसी कमेटी बना कर वक्फ बोर्ड के बिल में संशोधन करना चाहती है उससे जाहिर होता है कि भाजपा की नीति और नीयत में फर्क है। भाजपा की केंद्र सरकार जेपीसी कमेटी बना कर इस मुद्दे को उछाल रही है। 2013 में वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पास हो चुका है। अब इसे बार-बार नहीं बदला जा सकता।

कार्यक्रम में अनेक मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अनेक मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग और वक्फ बोर्ड एक्ट में यह प्रावधान है कि एक बार देवस्थान या वक्फ बोर्ड को जमीन देने के वह जमीन कैंसिल नहीं हो सकती है। जिस तरीके से देवस्थान विभाग काम करता है उसी तरीके से वक्फ बोर्ड काम करता है। भाजपा जेपीसी कमेटी बनाकर बिल में संशोधन करना चाहती है। इस बिल में संशोधन की जरूरत नहीं थी।

भाजपा कहती है कि हिंदुस्तान में जितनी दो नंबर की जमीन वक्फ बोर्ड के पास है उतनी किसी के पास नहीं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आज देवस्थान, आर्मी और रेलवे के पास जितनी जमीन है वक्फ बोर्ड उसके सामने कुछ भी नहीं। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए वक्फ बोर्ड को मुद्दा बना रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad