[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अजमेर में निकाला गया भव्य जुलूस, दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अजमेर में निकाला गया भव्य जुलूस, दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता

इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर आज देश विदेश में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बनाया जा रहा है। ऐसे में अजमेर शरीफ में भी जश्ने मिलाद के अवसर पर मुस्लिम समाज की तरफ से एक विशाल जुलूस निकाला गया।

अजमेर : इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर आज देश विदेश में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बनाया जा रहा है। ऐसे में अजमेर शरीफ में भी जश्ने मिलाद के अवसर पर मुस्लिम समाज की तरफ से एक विशाल जुलूस निकाला गया।

मुस्लिम क्षेत्र अंदर कोट इलाके से ये जुलूस निकाला गया। जो दरगाह के निजाम गेट से होकर सुभाष उद्यान कुतुब साहब के चिल्ले पहुंचा। हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर निजाम गेट के बाहर तमाम मजहब के लोगों ने मिलकर खुशी मनाई। जुलूस का जगह जगह हिन्दू-मुस्लिम संगठनों ने स्वागत किया। मुस्लिम भाइयों ने हिन्दू भाइयों को भी गले लगा कर फूल माला पहनाई तो वहीं जुलूस में इस्लामी झंडे लिए मरहबा या मुस्तफा की गूंज सुनाई दी और संपूर्ण जुलूस में धार्मिक सोहार्द की झलकियां नजर आई।

जुलूस में विशेष तौर पर मक्का मदीना शरीफ की झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रही। अकीदतमंद एक दूसरे को खुश्बू लगाते रहे और अपने नबी की शान में गीत गाते दिखे। गौरतलब है कि पैगम्बरे इस्लाम सारी दुनिया के लिए रहमत बन कर आये और तमाम इंसानियत के लिए मोहब्बत का पैगाम दिया है। यही वजह है कि उनके मानने वालों में सब धर्म जाति और नस्ल के लोग शामिल है। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस मे अंजुमन सैयद जादगान के सदस्य, अंदरकोट पंचायत समिति के एसएम अकबर, पूर्व आरटीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, विधायक प्रत्याशी द्रोपदी कोली, कांग्रेस नेता राजकुमार जयपाल, शैलेंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62