[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन विभाग व स्काउट गाइड ने मनाया विश्व ओजोन दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन विभाग व स्काउट गाइड ने मनाया विश्व ओजोन दिवस

ओजोन परत का करें संरक्षण- नेहरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मफ आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं वन विभाग झुंझुनू के संयुक्त तत्वावधान में बीड वन क्षेत्र में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन उपवन संरक्षक बी. एल. नेहरा के मुख्य आतिथ्य एवं सी.ओ. स्काउट महेश कालावत की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं, स्काउट्स गाइड्स को संबोधित करते हुए उप वन संरक्षक नेहरा ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में आधिकाधिक पेड़ पौधे लगाकर ओजोन परत संरक्षण करने में अपना सहयोग करें, उपवन संरक्षक ने उपस्थित लोगों को ओजोन परत संरक्षण हेतु शपथ भी दिलवाई ।

इस अवसर पर सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने कहा कि दिनों दिन एयर कंडीशनर के उपयोग से ओजोन परत में छेद हो रहा है, फलस्वरुप पृथ्वी पर अल्ट्रावायलेट किरणें आ रही है और कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से पृथ्वी का तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है ,जिसके कारण ग्रीन हाउस इफेक्ट हो रहा है और ध्रुवो से बर्फ पिघलकर समुद्री जल स्तर बढ़ रहा है, जो मानव सभ्यता के लिए हानिकारक सिद्ध होगा ।

इसको रोकने हेतु हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक खेतड़ी विजय फगेडिया एवं सहायक वन संरक्षक झुंझुनू श्रवण झाझरिया ने भी ओजोन पर संरक्षण हेतु अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण कर ओजोन परत संरक्षण का संदेश दिया गया। बीड वन क्षेत्र मे पूर्व स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में भी ओजोन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, स्काउट्स गाइड्स ने चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में झुंझुनू स्काउट सचिव बंसीलाल, वरिष्ठ स्काउट रामदेव सिंह गढ़वाल, मोहम्मद जाबिर ,सुनील कुमार, फ्लॉक लीडर रिद्धि कुमारी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन के साथ-साथ रविंद्र पब्लिक स्कूल झुंझुनू, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के छात्र छात्राएं, स्काउट्स गाइड्स उपस्थित रहे। रेंजर अमित कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन स्काउट प्रभारी विजय गर्वा ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62