[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में विवाहिता ने लगाया फंदा:पिता ने दी रिपोर्ट, कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में विवाहिता ने लगाया फंदा:पिता ने दी रिपोर्ट, कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

सरदारशहर में विवाहिता ने लगाया फंदा:पिता ने दी रिपोर्ट, कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

सरदारशहर : सरदारशहर के गांधी विद्या मंदिर में बने अंबेडकर भवन के क्वार्टर में रविवार देर रात को विवाहिता सरोज माली (38) ने बाथरुम में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाहिता को नीचे उतारा और मामले की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने विवाहिता के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खेतड़ी निवासी शंकर लाल माली ने रिपोर्ट दी है कि करीब 20 साल पहले मेरी बेटी सरोज की शादी सुरेश कुमार माली के साथ हुई थी और पिछले काफी वर्षों से मेरी पुत्री सरोज और मेरा दामाद सुरेश कुमार सरदार शहर में रह रहे हैं। पिछले काफी समय से सरोज की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। जिसके चलते रविवार शाम को सरोज ने गांधी विद्या मंदिर के अंबेडकर भवन में बने क्वार्टर के बाथरुम में लगे सरिए से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62