[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी

कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी

सरदारशहर : चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के बिल्यूं गांव में युवक ने खेत में कीटनाशक पी लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

अस्पताल में गांव बिल्यू निवासी नत्थूराम (35) ने बताया कि वह खेत में रहकर फसल की रखवाली करता है। शुक्रवार की रात खेत में उसके साथ उसका भांजा भी था। शुक्रवार रात खेत में दवाई के भरोसे उसने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। कीटनाशक पीने का पता भांजे को लगने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस दौरान युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन निजी वाहन से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने युवक का इलाज किया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज जारी है।

Related Articles