लकड़ी के कारखाने में फंदे से झूला व्यक्ति, मौत:2 साल से मानसिक रूप से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस
लकड़ी के कारखाने में फंदे से झूला व्यक्ति, मौत:2 साल से मानसिक रूप से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पड़िहारा में लकड़ी के कारखाने में व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। व्यक्ति के खाना खाने घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
रतनगढ़ थाने के एसआई देवी सहाय ने बताया कि पड़िहारा निवासी गोपाल सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसकी बुआ का बेटा किशनाराम सुथार (45) करीब दो साल से मानसिक रूप से परेशान था। उसने गावं पड़िहारा में लकड़ी का कारखाना कर रखा है। शुक्रवार को को वह कारखाने गया था, लेकिन दोपहर खाना खाने घर नहीं लौटा। परिजनों ने कॉल किया तो कॉल भी नहीं उठाया।किशनाराम का बेटा अर्जुन शाम को कारखाने पहुंचा तो किशनाराम फंदे पर लटका हुआ मिला। किशनाराम करीब 2 साल से मानसिक रूप से परेशान था।
हादसे के सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई देवीसहाय ने शव को फंदे से उतरवाकर जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036678


