कमरे में फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड:पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
कमरे में फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड:पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र की पूनिया काॅलोनी वार्ड 32 में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाकर डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि चूरू निवासी प्रवीण कुमार ने रिपोर्ट दी उसके चाचा वार्ड 32 पूनिया काॅलोनी निवासी भूपेन्द्र मेघवाल (40) ने गुरुवार दोपहर दुकान के पीछे बने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां गुरुवार दोपहर मर्ग रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034131


