[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगाने के बहाने मिलने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगाने के बहाने मिलने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा

जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगाने के बहाने मिलने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा

जयपुर : जयपुर की एक होटल में युवती से रेप का मामला सामने आया है। जॉब लगाने के बहाने आरोपी ने मिलने के लिए उसे बुलाया था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सिंधीकैम्प थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सिंधीकैम्प) किरण सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- हरियाणा निवासी 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले कुछ समय पहले उसका प्रशांत नाम के लड़के से कॉन्टैक्ट हुआ था। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे मोटी तनख्वाह पर नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोप है कि बातों के जाल में आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने के विश्वास में फांस लिया। जॉब लगाने के बहाने उसे जयपुर के सिंधीकैम्प स्थित होटल में मिलने बुलाया।

जॉब की जरूरत के चलते वह बताए होटल में मिलने पहुंच गई। मिलने जाने पर आरोपी ने उसके कोल्ड ड्रिंक पीने का ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण वह बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसको अश्लील मैसेज कर टॉर्चर करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सिंधीकैम्प थाने में परिजनों के साथ पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77