[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आध्यात्मिक विद्वान राघवाचार्य महाराज को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आध्यात्मिक विद्वान राघवाचार्य महाराज को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

आध्यात्मिक विद्वान राघवाचार्य महाराज को सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रेवासा धाम के अग्र पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 राघवाचार्य महाराज के देवलोक गमन पर सर्व समाज एवं नदी शाला के संयोजन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्व समाज द्वारा महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उनकी स्मृति में नंदियों को हराचारा हरि सब्ज़ियाँ खिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने संबोधन में कहा कि राघवाचार्य महाराज ने वेद, व्याकरण, संस्कृत एवं संस्कृति को जागृत करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ।वे सनातन धर्म के प्रखर प्रचारक थे।इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि राघवाचार्य महाराज राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे ।कार सेवा में जाते हुए ट्रेन में उन्हें गिरफ्तार किया गया व उनको 9 दिन तक आगरा की जेल में बंद रखा गया ।वे संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान थे।उनके द्वारा गौशाला एवं संस्कृत विद्यालय का निःशुल्क संचालन किया जाता रहा है।उन्होंने हज़ारों विद्यार्थियों को व्याकरण एव वेद की शिक्षा प्रदान कर विद्वान बनाया।उनके देवलोकगमन पर सनातन धर्म के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है ।

इस अवसर पर नंदीशाला समिति के नवल खंडेलिया,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा,भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशंभर पूनिया, भाजपा नेता महेश बसावतिया, मनोहर धुपिया, राजेंद्र ठठेरा, ललित जोशी, पवन पुजारी, गुलजारीलाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुरारी लाल सैनी, इंद्राज सैनी, महेश जीनगर, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद संजय पारीक, पार्षद विनोद जांगिड़, पार्षद विजय सैनी, भाजपा नगर महामंत्री रवि लाँबा, कपिल सोनी, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष जयराज जांगिड़, बजरंग दल के संयोजक रवि गुप्ता, प्रमोद जानू, डॉ भावना शर्मा, सपना रणासरिया, गायत्री शर्मा, अरुणा सिहाग, ममता शर्मा,अनिल जांगिड़, एडवोकेट अनुपम शर्मा, श्रीराम सैनी, लीलाधर पुरोहित, रामधारी चौमाल, राकेश शर्मा बगड़, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, भिखाभाई, दिलीप हंसासरीया, गोपी राम पुरोहित रतन चारण वासिया, रामचंद्र पाटोदा,सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सर्व समाज के गणमान्यजन ने 2 मिनट का मोन रखकर राघवाचार्य महाराज के चित्र पर श्रद्धा पुर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62