[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ चयन

हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के बैनर पर देश की सभी यूनिवर्सिटियों की संयुक्त बैडमिंटन टीम का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए किया गया है। महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम के चयन के लिए ट्रायल 29 से 31 अगस्त को आयोजित की गई, जिसमें जेजेटी विश्वविद्यालय की टीम ने सर्वाधिक 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ अरुण कुमार ने टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि यह सब खिलाड़ी अब हैदराबाद में राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ विनोद टीबड़ेवाला ने विश्वविद्यालय की टीम की सफलता पर खिलाड़ियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि हमारी टीम ने अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखी और सफलता का स्वाद चखा।

बैडमिंटन की महिला वर्ग की विजेता टीम में निक्की, निशु, तनु मलिक, शीना नरवाल मुस्कान सांगवान, यीशु मलिक और नैंसी रही, जबकि पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में क्रमशः अनंत मलिक, जयंत, तरुण, गगन बालियान, कार्तिक, अभिषेक, रघुवंश मलिक, सनी नरवाल, लक्ष्य, आर्यन, तुसीर रहे। राष्ट्रीय स्तर पर टीम की जीत से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर छा गई। विजेता खिलाड़ी टीम के रूप में हैदराबाद में राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में 5 से 9 सितंबर तक भाग लेगी। इस टूर्नामेंट में यूनिवर्सिटियों की संयुक्त बैडमिंटन टीम के अलावा देश की रेलवे, सीएजी, भारत पेट्रोलियम समेत देश की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी जिसमे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभागी रहेंगे। इस अवसर पर डॉ मधु गुप्ता, इंजीनियर बालकिशन टीबड़ेवाला, डीन एकेडमीक डॉ राम दर्शन फोगाट, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता एवं समस्त स्पोर्ट्स कोच उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62