[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान

भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान को लेकर किसान मोर्चा भाजपा जिला झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का आयोजन कबीर टीला बालाजी मंदिर गांधी चौक वार्ड नंबर 25 चिड़ावा में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रतन सिंह तंवर ने बताया कि किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं को अधिक से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश नेतृत्व ने जो टारगेट दिया है। उसे पूर्ण करना है प्रत्येक जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा विधान सभा संयोजक और विधान सभा प्रभारियों को कमसे कम 100 सदस्य बनना आवश्यक है। बैठक को झुंझुनूं जिला किसान मोर्चा के सह संयोजक संदीप पारीक ने भी संबोधित किया तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह झेरली, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दाधीच, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नांगल, जिला मंत्री तथा सूरजगढ़ विधान सभा प्रभारी जोगेंद्र मान सूरजगढ़ विधान सभा संयोजक प्रवीण चौधरी खेतड़ी विधान सभा प्रभारी महेंद्र जांगिड़ मण्डल अध्यक्ष सूरजगढ़ शहर राजपाल काजला, पिलानी शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष होशियार सिंह कुहड़वास, मण्डल अध्यक्ष रामसिंह यादव, मंड्रेला मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मनोज सैनी,बगड़, विशाल सैनी, हनुमान सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62