[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 2024 का आयोजन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 2024 का आयोजन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 2024 का आयोजन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 उत्साह के साथ मनाए जाने के संदर्भ में अग्रसेन भवन झुंझुनूं में अग्रवाल समाज समिति की सभा का आयोजन 30 अगस्त रात्रि 7:30 बजे किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सम्पत्त चुडैलावाला ने की जिन्होंने स्वागत उद्बोधन दिया। सर्वप्रथम गत सभा की कार्यवाही सचिव शिवचरण हलवाई ने प्रस्तुत की जिसे सर्व सम्मिति से अनुमोदित किया गया।

सभा में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 के संदर्भ में आवश्यक चर्चा कर निर्णय किया गया कि 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को महिला प्रतियोगिताएं एवं इन्हीं दो दिवस में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। 2 अक्टूबर रात्रि को प्रश्न मंच कार्यक्रम एवं 3 अक्टूबर रात्रि मुख्य समारोह का आयोजन होगा इससे पूर्व 3 अक्टूबर को प्रातः महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

3 अक्टूबर को मुख्य समारोह में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा इसी के साथ कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ वर्द्धजनो का सम्मान तथा तीन टॉपर समाज की सभा में भाग लेने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। 2 एवं 3 अक्टूबर को अग्र प्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य संयोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार को बनाया गया।

सभा में अग्रवाल समाज अध्यक्ष सम्पत्त चुडैलावाला, सचिव शिवचरण हलवाई, कोषाध्यक्ष राजेश केजडीवाल, अजीत राणासरिया, जुगल किशोर मोदी, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, डॉक्टर दिलीप मोदी, आशीष तुलस्यान, राजेश टेकड़ीवाल, कैलाश चंद्र सिंघानिया, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सुरेंद्र केडिया, नरेश कुमार परशरामपुरिया, विपिन कुमार राणासरिया, श्याम सुंदर गोयनका, पंकज राणासरिया, अशोक तुलस्यान, अनिल केजडीवाल एवं संदीप केडिया उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62