[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा स्थित गोगाजी धाम में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा स्थित गोगाजी धाम में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरु

मेहाड़ा स्थित गोगाजी धाम में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : गोगाजी धाम मेंहाडा में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ हुआ। भगत अशोक कुमार ने बताया कि प्रातः अखंड ज्योत प्रज्जवलन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। मेहाडा जाटूवास सरपंच इंदिरा देवी व नांगलिया गुर्जरवास सरपंच प्रकाशचंद अवाना ने बताया की मेले में प्रथम दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत नांगलिया गुर्जरवास के सौजन्य से अपराह्न 2 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें 100 रु से लेकर एक लाख 11 हजार रुपयों तक की कुश्ती का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें पहलवान विजेता तथा पहलवान उपविजेता रहा। मेले का आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रही, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया।

मेले में बिजली ,पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई है तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए मेला स्थल पर व धाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तथा पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। बुधवार को ग्राम पंचायत मेहाडा जाटूवास के सौजन्य से इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। नव युवक मंडल के सदस्य अजीत गहलावत ने बताया मेले में सैकड़ो दुकाने, विभिन्न प्रकार के झूले ,सर्कस, मौत का कुआं लग रहे हैं ।वही नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता स्काउट गाइड कार्यकर्ता व एनसीसी कार्यकर्ता 3 दिन लगातार रात-दिन मेले की व्यवस्था में मेला समिति व स्थानीय पुलिस के साथ में जुटे रहेंगे। मेले के अवसर पर कई भामाशाहों ने भंडारों का भी आयोजन किया है तथा मेले में पानी की भी माकूल व्यवस्था की गई है। मेले में श्रद्धालुओं ने नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर बाबा की अखंड ज्योत जलाकर दर्शन किए। सुरक्षा को देखते हुए थानाधिकारी सरदारमल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता व आरएसी के जवान तैनात रहे। मेले में मेहाड़ा जाटूवास के नवयुवक मंडल द्वारा सुरक्षा में सहयोग किया। मेले में मेहाड़ा जाटूवास, मेहाड़ा गुर्जरवास, गोरीर, दूधवा, शिमला, बसई, रामपुरा, त्यौन्दा, खेतड़ी सहित हरियाणा के हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, होशियार सिंह, भाई दयाराम, खेमराज बाबूजी, रामावतार थानेदार, विजय कुमार, ताराचंद गोठवाल, डॉक्टर मोर सिंह, डॉक्टर दयाराम, डाक्टर संदीप गुर्जर, प्रदीप, प्रकाश, सुवाराम, चंदगी राम, महेंद्र चंदेल, पूर्व सरपंच शीशराम, समुंदर सिंह निर्माण, प्रकाश चंद, प्रदीप भैरू, छोटेलाल दायमा, ताराचंद थानेदार, नरेश जागीदार, रामस्वरूप, सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77