[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध:दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध:दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी

मेडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध:दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनू : झुंझुनूं के मोडा पहाड़ के पास लगने वाले बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध- प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष इमरान बड़ गुर्जर ने बताया कि मोड़ा पहाड़ के पास मेडिकल वेस्टेज कचरा डाला जा रहा है। जबकि उसके आस-पास घनी आबादी क्षेत्र है।

महामारी फैलने की आशंका है। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं नगरपरिषद ने एक ऐसी फर्म को ठेका दे दिया है। जो उसके कार्य क्षेत्र के अधीन से बाहर है। फर्म को इस आधार पर ठेका दिया गया है कि फर्म का झुंझुनूं में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है। लेकिन असल में जिस खसरा नंबर में फर्म का प्लांट दिखाई गया है। उसमें कोई भी ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है।

झुंझुनूं शहर बीमारी की कगार पर खड़ा है। चार जिलों का मेडिकल वेस्ट झुंझुनूं के मोड़ा पहाड़ के पास डाला जा रहा है। आसपास घनी आबादी है। मांग है की इसकी जांच कर इससे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। सर्वसमाज की ओर से चेतावनी दी है कि अगर प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट नही किया गया, तो बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि मेहमूद अली सैयद, पार्षद अब्दुल्ला आगवान, मुराद अली, जब्बार फूलका, जुबेर सय्यद, सलीम कबाड़ी, जुल्फिकार अली, यासीन रंगरेज पार्षद मुमताज अली मोहम्मद अली खोखर भंवर अली गहलोत, इलियास अली, पूर्व पार्षद सलीम, उमेद खान, पूर्व तोफिक सय्यद, ईत्तेहादल मुस्लिमिन सोसायटी के अध्यक्ष जुबेर कुरैशी, आशिक फारूकी असलम खोखर, एडवोकेट बिलाल कुरेशी, एडवोकेट इलियास, जनवादी सभा के महिपाल पूनिया, पंकज गुर्जर, इशाक भाटी, साहिल कुरेशी, आरिफ कुरेशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89