[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टाफ चयन परीक्षा सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टाफ चयन परीक्षा सम्पन्न

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टाफ चयन परीक्षा सम्पन्न

चूरू : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टाफ चयन परीक्षा 2024 चूरू के 8 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि इस परीक्षा में पंजीकृत कुल 53 प्राचार्य में से 28 प्राचार्य परीक्षा हेतु उपस्थित हुये तथा पंजीकृत 1615 शैक्षिक स्टॉफ में से 886 परीक्षा में उपस्थित हुये। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय गोविन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी 8 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं विधिवत रूप से परीक्षा कार्य सम्पन्न हुआ। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की है। जिसमें प्राप्ताकों की मेरिट के अनुसार अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के रिक्त पदों पर स्टॉफ का पदस्थापन किया जायेगा। जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए दो उड़न दस्तों का गठन गोविन्द सिंह राठौड़ जिशिअ माध्यमिक मुख्यालय चूरू व ओमदत्त सारण सीबीईओ चूरू के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात ओएमआर व अन्य सामग्री जमा करवाने के लिए बीकानेर भेज दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77