[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एससी/एसटी के लोग भ्रमित:मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में सबसे अधिक 85 प्रतिशत मेघवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एससी/एसटी के लोग भ्रमित:मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में सबसे अधिक 85 प्रतिशत मेघवाल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एससी/एसटी के लोग भ्रमित:मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में सबसे अधिक 85 प्रतिशत मेघवाल

सीकर : राजस्थान मेघवाल परिषद की ओर से प्रदेश स्तरीय मेघवाल महा सम्मेलन का आयोजन धनलक्ष्मी विश्राम भवन रोडवेज बस डिपो स्टैंड के पास सीकर में किया गया। कार्यक्रम में मेघवाल समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेघवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष कानाराम कांटीवाल ने कहा कि हाल ही में जाति वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है उसे लेकर एससी/एसटी के लोग भ्रमित है। समाज के लोग इसे समझ नहीं पा रहे, हर किसी के पीछे लग कर इसका विरोध कर रहे हैं। पहले इस फैसले के बारे में अच्छी जानकारी जुटा कर पढ़ लेनी चाहिए उसके बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। प्रदेश में मेघवाल समाज की संख्या शेड्यूल कास्ट के अंदर लगभग 85 प्रतिशत है। ऐसे में हमारा उद्देश्य है कि समाज को एकजुट किया जाए।

मेघवाल समाज ने सामाजिक पायदान पर भी काफी अच्छी ग्रोथ की है। समाज के लोग देश व प्रदेश में राजनीति में ब्यूरोक्रेसी में अपना प्रतिनिधि करते हैं। यह समाज के लिए अच्छी बात है। इसके साथ ही महा सम्मेलन में राजस्थान में हो रही सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई और समाज को लगातार आगे बढ़ाने के लिए निर्णय लिए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77