[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्यूआर कोड स्केन करो और भाजपा के सदस्य बनो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्यूआर कोड स्केन करो और भाजपा के सदस्य बनो

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता झुंझुनूं आए, मोदियों की जाव में हुआ स्वागत

झुंझुनूं : भाजपा इस बार सिर्फ मिस्ड कॉल ही नहीं, बल्कि क्यूआर कोड से भी सदस्य बनाएंगी। भाजपा के सदस्य बनने के लिए सिर्फ क्यूआर कोड स्केन करना होगा और सदस्यता मिल जाएगी। पिछली बार मिस्ड कॉल का प्रयोग करने वाली भाजपा ने इस बार डिजीटल क्रांति का सहारा लेते हुए क्यूआर कोड, नमो एप और बीजेपी की वेबसाइट से भी सदस्य बनाने का प्लान बनाया है। झुंझुनूं आए भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने यह जानकारी दी। सदस्यता अभियान से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संबोधित किया। इसके बाद पंकज गुप्ता का मोदियों की जाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंकज गुप्ता ने इस बार प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है। प्रदेश की कार्यशाला हो गई। जिलों की कार्यशाला चल रही है। अब मंडल स्तर पर भी सदस्यता अभियान की कार्यशाला होगी। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा। हर छह साल से सदस्यता अभियान किया जाता है। इस बार भी डिजीटल युग को ध्यान में रखते ना केवल टोल फ्री मिस्ड कॉल, बल्कि क्यूआर कोड, बीजेपी की वेबसाइट और नमो एप के जरिए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि​ जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत होगी या फिर जिन सदस्यों के पास एनड्रायड फोन नहीं होंगे। वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ता फॉर्म के जरिए भी सदस्यता दिलांएगे। इससे पहले पूर्व पार्षद प्रमोद खंडेलिया व युवा कार्यकर्ता रूपेश तुलस्यान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा लोटिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल, बगड़ नगरपालिका में पार्षद अजय चाहर, श्री गोपाल गौशाला के कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, रूपेश-लक्ष्मी तुलस्यान, पुनित-प्रेरणा तुलस्यान, नवीन केडिया, उत्तम तुलस्यान, अमित जगनानी, सोयम तुलस्यान आदि मौजूद थे।

सरदार अजयपाल​ सिंह और रघुनाथ अग्रवाल भी आए
इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सरदार अजयपालसिंह तथा भाजपा उद्योक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल भी आज झुंझुनूं के दौरे पर रहे। मोदियों की जाव में पूर्व पार्षद प्रमोद खंडेलिया व राजकुमार—रूपेश तुलस्यान के नेतृत्व में दोनों भाजपा नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। वहीं भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77