[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षा 800 अंकों की होगी:कक्षा एक से आठवीं तक के लिए विषयवार अंक विभाजन का विवरण जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षा 800 अंकों की होगी:कक्षा एक से आठवीं तक के लिए विषयवार अंक विभाजन का विवरण जारी

पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षा 800 अंकों की होगी:कक्षा एक से आठवीं तक के लिए विषयवार अंक विभाजन का विवरण जारी

झुंझुनूं : सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयवार अंक विभाजन का कैलेंडर जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षाएं 800 अंक की होंगी।

वहीं, कक्षा तीन से पांचवीं तक की परीक्षाएं 1000 अंक और कक्षा 6 से 8वीं तक की परीक्षाएं 1500 अंक की होंगी। विषयवार अंक विभाजन के मुताबिक कक्षा पहली व दूसरी में हिन्दी व गणित विषय की परीक्षा 200 अंकों की होगी। जिसमें 100 अंक की अर्द्धवार्षिक एवं इतने ही अंक की वार्षिक परीक्षा होगी।

200-200 अंकों की होगी परीक्षा

हिन्दी, गणित व पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 200-200 अंकों की होगी। जिसमें 10 – 10 अंक की प्रथम, द्वितीय व तृतीय सामयिक जांच, 70 अंकों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जिसमें 20 अंक की मौखिक व 50 अंक की लिखित और 100 अंक की वार्षिक परीक्षा होगी। जिसमें 40 अंक की मौखिक व 60 अंक की लिखित परीक्षा होगी।

इसी प्रकार अंग्रेजी विषय में 5 – 5 अंक की तीन सामयिक जांच, 35 अंक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जिसमें 10 अंक की मौखिक व 25 अंक की लिखित और 50 अंक की वार्षिक परीक्षा होगी। जिसमें 20 अंक की मौखिक एवं 30 अंक की लिखित परीक्षा होंगी। इसके अलावा कार्यानुभव, कला शिक्षा और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय के 20 – 20 अंक के 5 मूल्यांकन होंगे। जो सभी 100 – 100 अंकों के होंगे।

लिखित के साथ होगी मौखिक परीक्षा

इन विषयों में 70-70 अंक की मौखिक एवं 30-30 अंक की लिखित परीक्षा होगी। वहीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा 100 अंक की होगी। जिसमें 50 अंक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा और इतने ही अंक की वार्षिक परीक्षा होगी। इसमें 35-35 अंक की मौखिक एवं 15-15 अंक की लिखित परीक्षा होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77