[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर से दिनदहाड़े 25 लाख के जेवरात चोरी का मामला:पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया,महिला ने भाई के परिचित के साथ मिलकर की थी वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर से दिनदहाड़े 25 लाख के जेवरात चोरी का मामला:पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया,महिला ने भाई के परिचित के साथ मिलकर की थी वारदात

घर से दिनदहाड़े 25 लाख के जेवरात चोरी का मामला:पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया,महिला ने भाई के परिचित के साथ मिलकर की थी वारदात

सीकर : सीकर की जीणमाता थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों नाका की ढाणी में दिनदहाड़े मकान में लाखों रुपए के जेवरात चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहती है। जिसने अपने भाई के परिचित के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

थानाधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सागरमल जाट निवासी नाका की ढाणी ने मामला दर्ज करवाया था कि चोर उनके घर से दिनदहाड़े करीब 25 लाख रुपए के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में इन्वेस्टिगेशन की। पुलिस ने घटना के दौरान इलाके में एक्टिव मोबाइल नंबर की डिटेल के आधार पर संदिग्ध एक युवक की तलाश के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में दबिश दी। इसी दौरान सामने आया कि संदिग्ध युवक संदीप कुमार ढाका है जो मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है।

आरोपी संदीप घटना के दिन एरोप्लेन से जयपुर आया और फिर गाड़ी करके वारदात को अंजाम देकर वापस फ्लाइट के जरिए मुंबई चला गया। वह वापस गांव की तरफ आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ वारदात में प्रियंका चौधरी और पिंकी भी शामिल थी। चोरी किए गए जेवरात भी पिंकी के पास ही है। ऐसे में पुलिस ने प्रियंका चौधरी (24) उर्फ पिंकी पुत्री झाबरमल थालौड़ निवासी नाका की ढाणी को गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका शादीशुदा है जो प्रेग्नेंट भी है। वह कई दिनों से अपने पीहर में ही रह रही थी।

प्रियंका का भाई भी मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। ऐसे में उसकी संदीप कुमार से पहचान थी। प्रियंका और संदीप ने वारदात के लिए सोमवार का दिन चुना। क्योंकि सोमवार को पीड़ित सागरमल की पत्नी मंदिर जाती थी। पीछे घर में एक बुजुर्ग महिला रहती थी। सोमवार को जैसे ही सागरमल की पत्नी मंदिर चली गई तो प्रियंका सागरमल के घर पर गई और बुजुर्ग महिला को कहा कि गाय का बछड़ा खुल गया है। ऐसे में जब बुजुर्ग महिला घर से बाहर आई तो संदीप कुमार घर के अंदर गया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद संदीप छत के रास्ते से प्रियंका के घर पर गया और वहां से बाहर निकलकर मुंबई चला गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल कमलेश की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77