[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवीन दूत मौत मामला: जांच के लिए मृतक की पत्नी ने एसपी को सुझाए 21 पॉइंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवीन दूत मौत मामला: जांच के लिए मृतक की पत्नी ने एसपी को सुझाए 21 पॉइंट

नवीन दूत मौत मामला: जांच के लिए मृतक की पत्नी ने एसपी को सुझाए 21 पॉइंट

नवलगढ़ : थाना क्षेत्र के कोलसिया गांव में तीन जून को हुई नवीन दूत की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक की पत्नी, परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। मृतक नवीन की पत्नी प्रियंका सहित परिवार के लोग शुक्रवार को झुंझुनूं पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिले। प्रियंका ने 21 पॉइंट लिखकर एसपी शरद चौधरी को दिए हैं और कहा है कि अगर इन पॉइंट्स पर जांच की जाए तो मामले का खुलासा हो सकता है।

नवीन के ताऊ सूबेदार मेजर मामचंद ने बताया कि नवलगढ़ पुलिस इस मामले को दबाने में लगी हुई है। जब परिवार के लोगों ने सबूत दिए और डिमांड की तो सीकर रेंज आईजी के निर्देश पर हत्या का मामला दर्ज ​कर लिया लेकिन जांच के नाम पर अभी तक कुछ नहीं किया जा रहा है। एसपी को दिए ज्ञापन में पत्नी प्रियंका ने गांव की एक युवती सहित कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही हत्या के सबूत होने का भी दावा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक नवीन का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इन्हीं लोगों ने मिलकर नवीन की हत्या की है। गौरतलब है कि तीन जून को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकियावास कलां बालोतरा में कार्यरत कोलसिया निवासी नवीन दूत का शव एक जगह पर पड़ा मिला था। पुलिस इसे हादसे की नजर से देख रही है। लेकिन प​रिवार के लोग हत्या मान रहे हैं। एसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62