[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज में कमरे की फॉल सीलिंग गिरी:एसी लाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी के रिसाव से हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज में कमरे की फॉल सीलिंग गिरी:एसी लाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी के रिसाव से हुआ हादसा

मेडिकल कॉलेज में कमरे की फॉल सीलिंग गिरी:एसी लाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी के रिसाव से हुआ हादसा

चूरू : पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में बायो केमिस्ट्री विभाग के कमरा नंबर 10 की फॉल सीलिंग गुरुवार को गिर गई। सीलिंग गिरने का धमाका होने पर कॉलेज प्रशासन दौड़कर मौके पर पहुंचा। गनीमत यह रही कि जिस समय फॉल सीलिंग गिरी उस समय कमरा खाली था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

कमरे में हर समय बायो केमिस्ट्री विभाग के डॉक्टर और स्टूडेंट बैठे रहते हैं। इसी रूम के सामने लैब बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के सिविल इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में एसी लाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान लाइन में एक साथ तेज प्रेशर दिया गया। जिससे लाइन में कोई सुराख होने पर पानी फॉल सीलिंग में चला गया। जिससे बायो केमिस्ट्री विभाग के कमरा संख्या दस की फॉल सीलिंग एक साथ भरभरा कर गिर गई।

इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय कमरा खाली पड़ा था। अन्यथा कोई बड़ी जन हानि हो सकती थी। कॉलेज प्रशासन फॉल सीलिंग गिरने के बाद दुबारा फॉल सीलिंग करवाने की कवायद में लग गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77