[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा भोमिया व बाबा पूर्णमल का भव्य मंदिर बनकर तैयार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाबा भोमिया व बाबा पूर्णमल का भव्य मंदिर बनकर तैयार

22 अगस्त को होगा विशाल जागरण, 23 अगस्त को भंडारा व प्राण प्रतिष्ठा समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : हैदराबाद निवासी भामाशाह आनंद संध्या गुप्ता ने ग्राम गौरीर में पहाड़ी पर अपने स्व पिता राम कुमार व माता माया देवी की पुण्य स्मृति में बाबा पूर्णमल व गणेशजी का भव्य मंदिर बनाया है। तथा बाबा भोमिया के मंदिर का जीणोद्धार करवाया है। जिसका कार्य पूर्ण होने पर गुरुवार 22 अगस्त को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कौशिक महाराज एंड पार्टी पिलानी सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मंदिर निर्माता आनंद संध्या गुप्ता ने बताया कि 23 तारीख शुक्रवार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आसपास के लोग भाग लेंगे।

 

आनंद संध्या गुप्ता ने बताया कि भोमिया बाबा गौरीर ग्राम के कुल देवता है। पहाड़ी पर चढ़ने में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सीढ़ियां बनाकर रेलिंग भी लगाई जाएंगी ताकि वृद्ध व्यक्ति भी आराम से चढ सके। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89