[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में युवती का रेप-मर्डर से आक्रोश:SFI संगठन के कॉलेज स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

खेतड़ी में युवती का रेप-मर्डर से आक्रोश:SFI संगठन के कॉलेज स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

खेतड़ी में युवती का रेप-मर्डर से आक्रोश:SFI संगठन के कॉलेज स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना के छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने खेतड़ी क्षेत्र में युवती के साथ हुए बलात्कार और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और आरोपी का कोई भी वकील पैरवी न करे, सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई जिला सचिव विक्रम यादव ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र के एक गांव में बहन के साथ जो निर्मम और बर्बर घटना घटी है, उसके बाद सरकार को बड़ा कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आरोपी को फांसी की सजा दी जाती है, तो भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा और अपराधियों के मन में एक डर बना रहेगा। तहसील सचिव साधना सिंघल ने बताया कि ज्ञापन में चार मुख्य मांगें रखी गईं, केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTC) में की जाए, आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, पीड़ित परिवार और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए और किसी भी वकील को आरोपियों की पैरवी न करने दी जाए।

एसएफआई तहसील संयुक्त सचिव किरण सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केवल झूठे वादे करती है और कोई ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने सरकार से महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

इस ज्ञापन को सौंपने के दौरान एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव, तहसील सचिव साधना सिंघल, तहसील संयुक्त सचिव किरण सैनी, तीजा वर्मा, नीलम लाम्बा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89