[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में जीएसएस की छत का प्लास्टर गिरा:कर्मचारियों में आक्रोश, बोले- प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 23 से देंगे धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में जीएसएस की छत का प्लास्टर गिरा:कर्मचारियों में आक्रोश, बोले- प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 23 से देंगे धरना

झुंझुनूं में जीएसएस की छत का प्लास्टर गिरा:कर्मचारियों में आक्रोश, बोले- प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 23 से देंगे धरना

झुंझुनूं : झुंझुनूं के लांबा गांव स्थित जीएसएस के एक कमरे की छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही की हादसे के दौरान कमरे में कर्मचारी नहीं थे। हादसे से कुछ देर पहले ही वहां मौजूद कर्मचारी एक खराब लाइन को ठीक करने के लिए निकला था।

इससे चार दिन पहले भी झुंझुनूं में बिजली विभाग के सहायक अभियंता की उपभोक्ता शाखा में प्लास्टर टूटकर गिर गया था। लगातार हो रहे हादसे के कारण कर्मचारी दहशत में है।

श्रमिक संघ झुंझुनूं के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकतर भवन जर्जर हो चुके है। तेज बारिश होने से इमारतों की छत से पानी रिसने लगा है। लगातार हादसे हो रहे है। बिजली निगम कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका है। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि झुंझुनूं में हुए हादसे के बाद प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 23 अगस्त से सहायक अभियंता कार्यालय झुंझुनूं में श्रमिक संघ की ओर से धरना दिया जाएगा। फिर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22