[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोलकर्मी ने श्रद्धालुओं की कार पर किया हमला:पत्थर से आठ साल की बच्ची का सिर फटा, टोल की पर्ची कटवाने को लेकर हुई थी कहासुनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

टोलकर्मी ने श्रद्धालुओं की कार पर किया हमला:पत्थर से आठ साल की बच्ची का सिर फटा, टोल की पर्ची कटवाने को लेकर हुई थी कहासुनी

टोलकर्मी ने श्रद्धालुओं की कार पर किया हमला:पत्थर से आठ साल की बच्ची का सिर फटा, टोल की पर्ची कटवाने को लेकर हुई थी कहासुनी

नीमकाथाना : खाटूश्याम जी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पत्थर से 8 साल की मासूम बच्ची के सिर फट गया। घटना नीमकाथाना में चला टोल पर शनिवार रात करीब 12 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी रोहिताश कुमार अपने परिवार के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे। चला टोल पर वसूली को लेकर टोल कर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद श्रद्धालु ने टोल पर्ची ले ली और गाड़ी आगे बढ़ाने लगा, तभी पीछे से टोल कर्मी ने बड़ी पत्थर से गाड़ी पर हमला किया। इस हमले में कार के शीशे टूट गए और अंदर बैठे श्रद्धालुओं को चोटें आईं। कार में बैठी 8 वर्षीय राशि का सिर फट गया और उसे गंभीर चोट लगने के बाद गुहाला अस्पताल भर्ती कराया गया।

सदर थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि टोल पर पर्ची कटवाकर आगे निकलने के बाद टोलकर्मी ने कार पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया। वहीं अंदर बैठी एक बच्ची के सिर में चोट आई है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक टोल पर जाम लग गया। दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, साथ ही स्थिति को शांत कराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77