[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्मी जवान पर लड़की ने किया एसिड अटैक:चेहरा, हाथ-पैर झुलसे; जयपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती; प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

आर्मी जवान पर लड़की ने किया एसिड अटैक:चेहरा, हाथ-पैर झुलसे; जयपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती; प्रेम-प्रसंग का हो सकता है मामला

राजस्थान के झुंझुनूं में प्यार में पागल युवती ने बड़ा कांड कर दिया। फौजी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फौजी हरियाणा के हिसार में तैनात थे। जो छुट्टी लेकर घर आए थे। मामले के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। आखिर मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सूरजगढ़-झुंझुनूं : झुंझुनूं में शनिवार सुबह 5 बजे साइकिलिंग पर निकले आर्मी जवान पर एक लड़की ने एसिड से अटैक कर दिया। हमले में जवान की एक आंख, चेहरा, सीना, हाथ-पैर झुलस गए। झुलसी हालत में जवान को झुंझुनूं से जयपुर रेफर किया गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना सूरजगढ़ थाना इलाके के भापर गांव में हुई।

जवान को झुंझुनूं से जयपुर के लिए रेफर करते वक्त स्ट्रैचर पर ले जाते हुए।
जवान को झुंझुनूं से जयपुर के लिए रेफर करते वक्त स्ट्रैचर पर ले जाते हुए।

सूरजगढ़ थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया- मामले को लेकर अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

हमले में जवान की आंख, चेहरा, सीना, हाथ और पैर झुलस गए हैं।
हमले में जवान की आंख, चेहरा, सीना, हाथ और पैर झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार- जवान अरुण (24) पुत्र वीरेन्द्र भापरा गांव में कुम्हारों का बास मोहल्ले में रहता है। अरुण शनिवार सुबह 4 बजे वह भापर से साइकिलिंग करता हुआ सूरजगढ़ गया। वहां लौटकर भापर होते हुए काजड़ा तक जा रहा था। इस दौरान भापर गांव की ही एक लड़की ने अरुण पर एसिड से अटैक कर दिया। हमले में अरुण का चेहरा, एक आंख, दोनों हाथ, पैर और सीना जल गए।

सूरजगढ़ से साइकिलिंग करते हुए जवान काजरा के लिए निकला था। भापर गांव में लड़की ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।
सूरजगढ़ से साइकिलिंग करते हुए जवान काजरा के लिए निकला था। भापर गांव में लड़की ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।

सुबह दौड़ लगा रहे युवाओं ने संभाला

अरुण चिल्लाते हुए मदद मांगने लगा। इस दौरान वहां दौड़ लगा रहे कुछ युवाओं ने अरुण को संभाला। अरुण के घर पर फोन किया गया और घटना की जानकारी दी। वारदात के बाद से लड़की का पता नहीं चला है।

हमले के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिजन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और सबूत भी जुटाए हैं।

जवान को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।
जवान को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।

चिड़ावा से झुंझुनूं फिर जयपुर रेफर, अब मिलिट्री हॉस्पिटल में

अरुण के ताऊ राजेंद्र ने बताया- आज सुबह 5 बजे परिवार वालों को फोन पर पता चला कि अरुण पर तेजाब से हमला किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। झुलसी हालत में अरुण को ​​​​​​ बोलेरो कार से चिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे झुंझुनूं जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां पेन डाउन हड़ताल थी, लेकिन इमरजेंसी वार्ड चालू था। इमरजेंसी में अरुण को प्राथमिक उपचार दिया गया।

झुनूं में हालात गंभीर होने पर अरुण को सुबह 7.20 बजे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। शनिवार शाम जवान को एसएमएस हॉस्पिटल से मिलिट्री हॉस्पिटल जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

जवान को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल से मिलिट्री हॉस्पिटल बनीपार्क रेफर किया गया है।
जवान को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल से मिलिट्री हॉस्पिटल बनीपार्क रेफर किया गया है।

3 साल पहले जॉइन की थी आर्मी

अरुण के ताऊ राजेंद्र ने बताया- अरुण ने 3 साल पहले आर्मी जॉइन की थी। वह आर्मी में सिपाही के पद पर हिसार (हरियाणा) में पोस्टेड है। हिसार से वह छुट्‌टी लेकर 5 अगस्त की शाम अपने घर आया था। रविवार को वह वापस ड्यूटी जॉइन करने के लिए निकलने वाला था। अरुण के पिता वीरेन्द्र भी सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। मां गृहणी हैं। अरुण की बहन एनआईटी कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet