[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरने पर बैठे:शिक्षक के ट्रांसफर से नाराज हैं अभिभावक, वापस बुलाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरने पर बैठे:शिक्षक के ट्रांसफर से नाराज हैं अभिभावक, वापस बुलाने की मांग की

झुंझुनू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक के तबादले से छात्रों के अभिभावक इतने नाराज हो गए कि स्कूल पर ताला लगा दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभिभावक धरने पर बैठ गए।

झुंझुनूं : तबादला हुए शिक्षक को वापस उसी स्कूल में लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया। स्कूल के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी धरने पर बैठ गए। मामला झुंझुनूं के सूरजगढ़ तहसील में स्थित बालूराम की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।

ग्रामीण और बच्चों की मांग है कि जब तक शिक्षक को वापस इसी स्कूल में नहींं लगाया जाएगा, स्कूल को खोलने नही देंगे। बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजेंगे। ग्रामीण गोपीराम ने बताया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में तबादला कर दिया गया है।

वे 20 साल से स्कूल में कार्यरत थे। शिक्षक सुमेर सिंह ने 20 सालों में बच्चों को अच्छे तरीके से पढ़ाने के साथ अन्य गतिविधियां जैसे पौधरोपण, योगाभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि कार्य भी करवाए हैं।

उनके कार्यकाल में स्कूल को बेहतरीन रिजल्ट रहा है। नामांकन में वृद्धि भी हुई है। स्कूल को 5वीं से 8वीं तक प्रोन्नत करवाने में टीचर का विशेष योगदान रहा था। जब तक टीचर को वापस नही लगाया जाएगा। तब तक धरना जारी रहेगा। बच्चों को स्कूल भी नही भेजेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77