[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेल निरीक्षण में मिले मोबाइल और सिम:प्रोडक्शन वारंट पर तीन गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेल निरीक्षण में मिले मोबाइल और सिम:प्रोडक्शन वारंट पर तीन गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जेल निरीक्षण में मिले मोबाइल और सिम:प्रोडक्शन वारंट पर तीन गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

चूरू : जेल में मोबाइल, सिम और चार्जर मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को दोपहर बाद कोर्ट में भी पेश किया। जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर मोबाइल और सिम के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।

डीएसपी सुनील झाझडिया ने बताया कि गत दिनों एसपी जय यादव की ओर से जेल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें बैरक संख्या एक में दो मोबाइल, तीन सिम और चार्जर मिले थे। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान तलाशी लेने वाले जेल के स्टाफ को जेल से बाहर देख लेने व सड़क पर मरवाने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में हमीरवास बेवड़ निवासी अनिल पंडित (29), सांखण ताल हमीरवास निवासी संदीप कुमार (30) उर्फ पतंगा और गगोर सादुलपुर निवासी विजेन्द्र कुमार जाट (25) को प्रोडक्शन वारंट पर चूरू जेल से गिरफ्तार किया है। जिन्हें मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। तीनों से जेल में मोबाइल और सिम कहां से लाने के बारे में गहनता से पूछताछ की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान मिले थे मोबाइल और सिम
पुलिस प्रशासन की ओर से दस अगस्त को जेल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें बैरक संख्या एक में मोबाइल, सिम और चार्जर मिले थे। निरीक्षण के दौरान एक बदमाश के पास से पुलिस ने पेंट की जिप के पास छिपाई गई 3 सिम बरामद की थी। एसपी जय यादव ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से मिलने के आने वाले लोगों की भी जानकारी ली थी। इससे पहले 30 जुलाई को भी एसपी जय यादव की ओर से जेल का निरीक्षण किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62