[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांस्टेबल ने सुसाइड किया:थाने के पीछे क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला, दोपहर में ड्यूटी पर आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांस्टेबल ने सुसाइड किया:थाने के पीछे क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला, दोपहर में ड्यूटी पर आया था

कांस्टेबल ने सुसाइड किया:थाने के पीछे क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला, दोपहर में ड्यूटी पर आया था

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक कांस्टेबल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह थाने के पीछे स्थित क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, सीओ ग्रामीण हरिसिंह धायल मौके पर पहुंचे।

शव को फंदे से उतार कर अस्पताल में रखवाया। एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज दोपहर में कॉस्टेबल के सुसाइड की सूचना मिली थी।

मृतक कांस्टेबल सुनील पूनिया मलसीसर थाने में चालक के पद पर तैनात था। मंगलवार को दोपहर में 12ः30 बजे ड्यूटी पर आया था। फिर 1 बजे खाना खाने की बात कहकर क्वार्टर में खाना चला गया। काफी देर तक ड्यूटी पर नहीं लौटा तो, साथी पुलिसकर्मियों ने फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी ने क्वार्टर पर जाकर देखा तो कांस्टेबल सुनील फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों को सूचना दे दी थी, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। सुसाइड के कारणों का पता नही चल पाया है। जांच कर रहे है।

मृतक कांस्टेबल सुनिल पूनिया एक साल से मलसीसर थाने में तैनात था। इससे पहले भी वह 2012 में यहा तैनात रह चुका था। इसके अलावा झुंझुनूं जिले के बगड़, उदयपुरवाटी, बिसाऊ थाने में भी काम किया था। सुनिल कुमार 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग भीलवाड़ा में हुई थी।

Related Articles