[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार:दो आरोपियों को पहले पकड़ा, पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार:दो आरोपियों को पहले पकड़ा, पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार:दो आरोपियों को पहले पकड़ा, पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने युवक को शराब पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने सरदारशहर के गांव भीमसर से आरोपी शीशराम जाट (21) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने आठ अगस्त मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि पांच अगस्त को गांव के रामचंद्र नायक उसके पास आया। जिसने रतनगढ़ चलने के लिए कहा। उसके साथ बाइक पर बैठकर आ गया। रास्ते में उसने बाइक को रोककर दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया। जहां पर उसे जबरन शराब व नशीला पदार्थ पिलाया। एक सूने मकान में ले गए। वहां पर इन लोगों ने उसके कपड़े उतारकर मारपीट की तथा एक महिला को बुलाकर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 37 हजार रुपए छीन लिए और तीन लाख रुपए की डिमांड करने लगे।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार।

वारदात के बाद बोलेरो में बैठाकर आरोपी उसे सरदारशहर में चूरू बाईपास पर पटककर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे डेढ़ लाख रुपए ले लिये। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण में मालासर निवासी रामचंद्र नायक (28) एवं दीनदयाल नायक (25) को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22