[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों ने किया जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:ढाई लाख किसानों का तीन साल का 1450 करोड़ का क्लेम बकाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों ने किया जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:ढाई लाख किसानों का तीन साल का 1450 करोड़ का क्लेम बकाया

किसानों ने किया जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:ढाई लाख किसानों का तीन साल का 1450 करोड़ का क्लेम बकाया

चूरू : अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने तीन साल का बकाया फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सभा के महामंत्राी छगनलाल चौधरी ने बताया कि जिले के 2.5 लाख किसानों को तीन साल बाद भी खरीफ की फसल का बकाया क्लेम अभी तक नहीं मिला है। यह क्लेम करीब 1450 करोड़ रुपए है। इसमें 2021, 2022 और 2023 का खरीफ फसल का क्लेम शामिल है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले किसानों का 127 दिन आंदोलन चला था। दो जून को शुरू हुआ यह प्रदर्शन 6 अक्टूबर 2023 तक चला था। बीमा कंपनी ने रबी 2023 और 2024 फसल की 50 हजार किसानों की पॉलिसी बिना किसी कारण के रिजेक्ट कर दी। किसान सभा के नेतृत्व में खरीफ की फसल के बकाया मुआवजे सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान नेता निर्मल प्रजापत ने बताया कि प्रदर्शन में सीकर सांसद अमराराम और चूरू सांसद राहुल कस्वां भी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह प्रदर्शन सांकेतिक है, लेकिन उनकी मांग समय रहते नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा।

किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी ने बताया कि बीमा कंपनी ने अब तक रबी फसल की करीब 50 हजार पॉलिसी बिना कारण रिजेक्ट कर दी। रबी 2017-18 से लेकर 2020-21 तक प्रीमियम नहीं काटे जाने, पोर्टल पर अपलोड नहीं करने या पटवार हल्के बदले जाने के कारण क्लेम से वंचित किसानों को जिम्मेदारी तय कर बकाया राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जानी चाहिए। जिले के 72 हजार किसानों की लिस्ट प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा बनाकर भेजी गई है। खरीफ 2021 का फसल बीमा क्लेम जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार चूरू, तारानगर, सरदारशहर, राजगढ़ और सिद्धमुख तहसीलों के 171 पटवार हल्कों का क्रॉप कटिंग रिपोर्ट के अनुसार बकाया 500 करोड़ मिलना चाहिए। खरीफ 2022 के क्लेम की क्रॉप कटिंग रिपोर्ट पर बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की सभी आपत्तियों को खारिज कर किसानों को 250 करोड़ क्लेम ब्याज सहित दिया जाना चाहिए। करीब 50 हजार गैर ऋणी किसानों की बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट की गई।

Related Articles