[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ में डूबने से एसीबी के सीनियर क्लर्क की मौत:सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जोहड़ में डूबने से एसीबी के सीनियर क्लर्क की मौत:सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा

जोहड़ में डूबने से एसीबी के सीनियर क्लर्क की मौत:सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत पुरानाबास गांव में स्थित जोहड़े में डूबने से जयपुर एसीबी कार्यालय में तैनात यूडीसी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को जोहड़े से बाहर निकाला और नीमकाथाना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर एसडीएम राजवीर यादव और डीएसपी अनुज डाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।

डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि, लोगों से जानकारी मिली है कि पुरानाबास निवासी खेमचंद मीणा (37) जयपुर एसीबी में यूडीसी के पद पर कार्यरत थे। वह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव पुरानाबास आया हुआ था। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर से अपने खेत में जा रहा था, तभी रास्ते में जोहड़े की पाल से पैर फिसल गया और खेमचंद जोहड़े में गिर गए। डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।

जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों और परिजनों को मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और खेमचंद को बाहर निकालकर नीमकाथाना जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी अनुज डाल ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22