ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ड्राइवरी का काम करता था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ड्राइवरी का काम करता था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दादिया पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामकुमार ने बताया कि आज दोपहर को पुलिस थाने पर सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से आगे दिनारपुरा की तरफ ट्रेन के सामने आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो चुकी थी। शव को सीकर के एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जहां से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया हैं।
मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (36) पुत्र श्यामलाल निवासी दिनारपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। जानकारी के अनुसार मृतक ड्राइविंग का काम करता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039153


