[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गबन के मामले में तत्कालीन वीडीओ गिरफ्तार:चीपलाटा ग्राम पंचायत का मामला, रिपोर्ट देने वाले वीडीओ ने कर ली थी सुसाइड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

गबन के मामले में तत्कालीन वीडीओ गिरफ्तार:चीपलाटा ग्राम पंचायत का मामला, रिपोर्ट देने वाले वीडीओ ने कर ली थी सुसाइड

गबन के मामले में तत्कालीन वीडीओ गिरफ्तार:चीपलाटा ग्राम पंचायत का मामला, रिपोर्ट देने वाले वीडीओ ने कर ली थी सुसाइड

नीमकाथाना : नीमकाथाना चीपलाटा ग्राम पंचायत में करीब सवा पांच लाख रुपये गबन के मामले में थोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चीपलाटा के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रतापसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चीपलाटा ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार ने थोई थाने में मामला दर्ज करवाया था, लेकिन बाद में आत्महत्या कर ली थी।

थोई थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को ग्राम पंचायत चीपलाटा में 5,20,011 के गबन प्रकरण में सरपंच मनोज गुर्जर ओर ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र प्रतापसिंह पर मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में चीपलाटा ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार ने गबन का मामला दर्ज करवाने के कुछ दिन बाद सुसाइड कर लिया था, ललित कुमार सुसाइड मामले में पूर्व सरपंच बीरबल गुर्जर, सरपंच मनोज गुर्जर सहित पंचायत समिति अजीतगढ़ के अधिकारियों पर मामला दर्ज हुआ था और पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले के बाद तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रतापसिंह फरार हो गया था, अब पुलिस ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को नीमकाथाना शहर से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin