[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस; संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस; संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस; संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

सीकर : मोदी सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय समन्वय समिति के देश व्यापी आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस को कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाया।

इसके तहत शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की राजस्थान राज्य इकाई के सदस्य तथा किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कॉ. पेमाराम के नेतृत्व में मोर्चे से जुड़े किसान सभा, भवन निर्माण श्रमिक यूनियन (सीटू), भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा (अजय भवन), राजस्थान किसान यूनियन, एसएफआई, ऑटो रिक्शा यूनियन, हाथ ठेला यूनियन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किशन सिंह ढाका भवन से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान भारत की खेती को मत तोड़ो, कॉर्पोरेट लुटेरों-भारत छोड़ो, किसान-मजदूर एकता जिन्दाबाद आदि नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया तथा सभा की गई। सभा में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जिले के गांवों-ढ़ाणियों में केंद्र सरकार के बजट की प्रतियां जलाने का आह्वान किया गया।

सभा को किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष कॉ. पेमाराम, सचिव सागर खाचरिया, भवन निर्माण श्रमिक यूनियन (सीटू) के महामंत्री बृजसुन्दर जांगिड़, खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन बगड़िया, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार कॉर्पोरेट की समर्थक और किसान, मजदूर, गांव व गरीब की विरोधी है। आक्रोश रैली व विरोध प्रदर्शन में किसान सभा के मंगल सिंह यादव, धोद तहसील अध्यक्ष बेगाराम कुल्हरि, सीकर तहसील अध्यक्ष हरिसिंह गढ़वाल, सचिव झाबर सिंह काजला, हाथ-ठेला यूनियन अध्यक्ष रामचन्द्र दुगोली, ओटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, उदाराम थोरी, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष श्रवणलाल हरितवाल, महासचिव राजेंद्र डोरवाल, चंदपुरा ग्राम इकाई अध्यक्ष अभिषेक मावलिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin