[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी

युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी

नीमकाथाना : शहर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने युवा कांग्रेस का ध्वजारोहण किया तथा पौधरोपण किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीना के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी व विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक सुरेश मोदी, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, संभाग प्रभारी चांद बत्रा, जिला प्रभारी चंद्रकला नागौरी का स्वागत किया।

प्रभारी ने जिला व विधानसभा कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। साथ ही संगठन के प्रति लापरवाही बरतने पर अनुशानात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिला अध्यक्ष लोकेश से कार्यकारिणी के सक्रिय व निष्क्रिय लोगों की सूची भी मांगी गई।

जिला प्रवक्ता एडवोकेट श्रीराम गुर्जर, महासचिव एडवोकेट अनिल काजया, दीपेन्दु दिवाची, अनूप पटेल खेतड़ी, नीमकाथाना विधानसभा अध्यक्ष विकास बिजारणियां, कमलेश मीणा, महेन्द्र लाम्बा, सोनू सरपंच, पार्षद राकेश जांगिड़, रोशन लामा, प्रकाश रामपुरिया, चेतन सैनी, राजुकमाणा, सहित काफी युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin