[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शनिवार को मनाया जायेगा पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस, चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेष जांच और उपचार सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शनिवार को मनाया जायेगा पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस, चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेष जांच और उपचार सेवाएं

शनिवार को मनाया जायेगा पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस, चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेष जांच और उपचार सेवाएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जिलेभर के 140 से अधिक चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सेवाए प्रदान की जायेगी। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9,18 और 27 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस 9 अगस्त को आदिवासी दिवस का अवकाश होने के चलते 10 अगस्त शनिवार को आयोजित किया जा रहा। इस दिन चिकित्सा संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की विशेष देखभाल परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

आरसीएचओ और नोडल अधिकारी डॉ दयानन्द सिंह ने बताया कि जिले के 140 चिकित्सा संस्थानों (पीएचसी, यूपीएचसी, सीएचसी, एसडीएच व डीएच अस्पतालों) में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के तरीके बताते हुए पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी हैं।इन सत्रों मे गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी आदि जांच कर दवाएं भी दी जायेगी। खून की अधिक कमी होने पर आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस की भी स्क्रीनिंग की जाएगी पॉजिटिव मिलने पर उपचार शुरू किया जायेगा।

आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने अपील करते हुए कहा कि अभियान में निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी स्वेच्छा से अपनी निःशुल्क सेवाएं सरकारी अस्पतालों में इस दिन निशुल्क सेवाएं देने के लिए आगे आना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62