[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:कलेक्टर ने अधिकारियों व स्कूल संचालकों को हर घर में तिरंगा फहराने की दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:कलेक्टर ने अधिकारियों व स्कूल संचालकों को हर घर में तिरंगा फहराने की दिलाई शपथ

झुंझुनूं में पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:कलेक्टर ने अधिकारियों व स्कूल संचालकों को हर घर में तिरंगा फहराने की दिलाई शपथ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शुक्रवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को अभियान के तहत जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास प्रतियोगिता आयोजित की जाए। साथ ही तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेले, साइकिल रैली, तिरंगा शपथ, तिरंगा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां का भी आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए। सोशल मीडिया पर तिरंगा सेल्फी के लिए भी आमजन और युवाओं को जागरूक किया जाए।

रैली के दौरान हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
रैली के दौरान हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों व स्कूल संचालकों को घर में तिरंगा फहराने की शपथ दिलवाई। इस दौरान एडीएम रामरतन सोकरीया, सीईओ अंबालाल मीणा, एसडीएम सुमन सोनल, अभियान के प्रभारी अधिकारी आरएएस हवाई सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुइया, जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित निजी स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों व स्कूल संचालकों को घर में तिरंगा फहराने की शपथ दिलवाई।
कलेक्टर ने अधिकारियों व स्कूल संचालकों को घर में तिरंगा फहराने की शपथ दिलवाई।

पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की ओर से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में पुलिस के जवान हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ चल रहे थे। आमजन को हर घर तिरंगा फहराने की अपील कर रहे थे।

रैली की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा हवाई पट्टी, रेलवे स्टेशन, कलेक्टर बंगले से होते हुए शहीद स्मारक पार्क पर पहुंची। जहां जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के नेतृत्व में पुलिस के जवानों को स्वागत किया गया। उसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इससे पहले पुलिस लाइन में स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस के जवानों को तिरंगे की शपथ दिलाई। रैली में पुलिस मित्र, सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62