दो कारों की भिड़ंत में टीचर दंपती सहित 5 घायल:गांव कादिया और छाबड़ी के बीच हादसा, 4 घायलों को किया हायर सेंटर रेफर
दो कारों की भिड़ंत में टीचर दंपती सहित 5 घायल:गांव कादिया और छाबड़ी के बीच हादसा, 4 घायलों को किया हायर सेंटर रेफर
रतनगढ़ : जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर गांव कादिया और छाबड़ी के बीच दो कारों की भिड़त हो हो गई। हादसे में टीचर दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रतनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव भूखरेड़ी की गवर्नमेंट स्कूल में पोस्टेड टीचर फूलचंद जाट की पत्नी शर्मिला गांव कुसुमदेसर की गवर्नमेंट स्कूल में पोस्टेड है। फूलचंद स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी पत्नी को कुसुमदेसर लेकर अपने गांव बागास तहसील रामगढ़ जा रहे थे। तभी गांव कादिया व छाबड़ी के बीच सामने से आ रही कार ने टीचर दंपती की कार को टक्कर मार दी।
हादसे में टीचर टीचर शर्मिला (35), कुसुमदेसर निवासी दिनेश जाट (20), मामचंद जाट (38) और सांगासर निवासी अरविंद जाट (22) घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दिनेश, अरविंद, मामराज और शर्मिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048057


