[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में सो रही नाबालिग बच्ची का अपहरण:बंद मकान में बेहोशी की हालात में मिली, अस्पताल में भर्ती करवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में सो रही नाबालिग बच्ची का अपहरण:बंद मकान में बेहोशी की हालात में मिली, अस्पताल में भर्ती करवाया

घर में सो रही नाबालिग बच्ची का अपहरण:बंद मकान में बेहोशी की हालात में मिली, अस्पताल में भर्ती करवाया

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सावलका की ढाणी में घर में सो रही नाबालिग बच्ची को अपहरण कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की है। आज सुबह बच्ची पडोस के बंद मकान में अचेत अवस्था में मिली। वारदात के दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

कोई घर में घुसकर बच्ची का अपहरण कर ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो बच्ची गायब मिली। आसपास में तलाश की लेकिन नहीं मिली। इसके बाद परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से हरकत में आते हुए नाबालिग की तलाश शुरू की।

काफी छानबीन के बाद बच्ची अपने ही घर के पास बंद पड़े मकान में बेहोशी की हालात में मिली। बच्ची के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने बच्ची के हाथ पैर खुलवाकर गुढ़गौड़जी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल बच्ची का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस भी मामले को लेकर कुछ कहने से बच रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77