कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने मनाया लहरिया उत्सव
कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने मनाया लहरिया उत्सव

सीकर : सीकर जिला कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने शनिवार को लहरिया उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपा माथुर व महामंत्री सीमा नागपुर के दिए गए निर्देशों के अनुसार किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने गेम्स खेले, खाना-पीना और डांस किया। कार्यक्रम में कायस्थ संगठन की प्रदेश मंत्री अंशु सक्सेना, शुभ रानी माथुर, प्रिया माथुर, माला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।