[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरेंद्र यादव अध्यक्ष व झूंथाराम सभाध्यक्ष बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नरेंद्र यादव अध्यक्ष व झूंथाराम सभाध्यक्ष बने

संयुक्त कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए

नीमकाथाना : अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ जिला नीमकाथाना की कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. गुमानसिंह यादव तथा पर्यवेक्षक बाबूलाल गुर्जर की की देखरेख में हुए।

इस अवसर पर महासंघ के सभी घटक दल जैसे पटवार संघ, नर्सेज यूनियन, विकास अधिकारी संघ, पंचायत राज कर्मचारी संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ, बाल विकास एवं आंगनबाड़ी संघ, शारीरिक शिक्षक संघ, एएनएम संघ, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, जलदाय विभाग कर्मचारी संघ, विद्युत कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ शेखावत, पशुपालन विभाग संघ सहित कर्मचारियों ने चुनाव में भाग लिया।

चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभाध्यक्ष झूंथाराम सैनी, उपसभा अध्यक्ष खेताराम यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव, संरक्षकों में रामावतार यादव, रामावतार गजराज, सत्यवती कुड़ी शामिल हैं। इसी तरह सलाहकार मंडल में सीताराम यादव, उदयसिंह तंवर, बजरंगलाल मीणा व मानसिंह मीणा चुने गए हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुबाला चौहान, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमारी, मनजीत गुर्जर, संजय कौशिक चुने गए। वहीं मंत्री सरिता सैनी, महिला मंत्री शांतिदेवी चुनी गई। इसी तरह प्रवक्ता बीरबल सैनी, संगठन मंत्री मुकेशकुमार यादव, लीगल एडवाइजर एडवोकेट रामजीलाल गुर्जर व दिनेश कुमावत, कोषाध्यक्ष धर्मपाल यादव, सदस्य अमितकुमार, सतीश लूनीवाल, पंकज शर्मा, शारीरिक शिक्षक शुभराम यादव चुने गए। संचालन सुरेंद्र सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker