[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंदन और औषधीय पौधे लगाकर संरक्षण की शपथ ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंदन और औषधीय पौधे लगाकर संरक्षण की शपथ ली

चंदन और औषधीय पौधे लगाकर संरक्षण की शपथ ली

झुंझुनूं : करोड़पति फकीर व शिक्षा संत गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा का 98वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया गया। विजय गोपाल मोटसरा ने बताया कि शहीद करणीराम रामदेव पार्क में डॉ. वर्मा द्वारा पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद दीपिका नर्सरी के संचालक मोहरसिंह सोलाना द्वारा चंदन के पौधे वितरित किए। लोगों ने डॉ. वर्मा के नाम पर अपने घर पर पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इसके बाद आर्य समाज की ओर से प्राणी जगत के कल्याण व उनकी दीर्घायु के लिए वैदिक हवन किया। मंडावा मोड स्थित महर्षि दयानंद बालिका विज्ञान कॉलेज में डॉ. वर्षा का सम्मान किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देने के लिए व्याख्यान किया। प्राचार्य रामस्वरूप जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फ्रेशर पार्टी हुई। जिसमें नवागंतुक छात्राओं का स्वागत किया और सम्मान किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्रा अंजली को मिस फ्रेशर चुना गया। समिति के सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. हरिराम महन, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, भामाशाह ताराचंद गुप्ता, डीवी शास्त्री, हरिराम चंदवा, विजय हिंद जालिमपुरा, टोंक के हरिराम किंवाडा, मालीराम वर्मा, वकील सतीश कुलहरी, मनफूल बिजारनिया, पतंजलि के पवन सैनी, सत्येंद्र दुलड़, शिवकरण जानू, हरिसिंह चाहर, वकील रविंद्र लांबा, सुरेश जाखड़, संपत बारूपाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77