[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़, निर्माण ना करने की धमकी दी, पीड़ित ने पुलिस में दी FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़, निर्माण ना करने की धमकी दी, पीड़ित ने पुलिस में दी FIR

सीकर में बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़, निर्माण ना करने की धमकी दी, पीड़ित ने पुलिस में दी FIR

सीकर : अवैध वसूली के लिए दुकान में तोड़फोड़ व चोरी करने का मामला सामने आया है। कैंपर गाड़ियों पर सवार होकर आए 8-10 बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और सामान चोरी व तोड़फोड़ कर भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।

8-10 बदमाशों ने की तोड़फोड़

पुलिस को दी रिपोर्ट में मुकेश कुमार (42) निवासी वार्ड नंबर-56 नवलगढ़ रोड (सीकर) ने बताया कि नवलगढ़ रोड पर कलाम कोचिंग के सामने उसकी पशु आहार की दुकान है। दुकान का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ है।

उसकी दुकान के पास ही उसके एक और उन्हीं की दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार का शटरिंग का सामान रखा हुआ है। रात के करीब दो से तीन बजे के बीच कैंपर गाड़ियों पर सवार होकर आए 8-10 बदमाशों ने दोनों दुकानों में तोड़फोड़ की और सामान चोरी कर भाग गए।

CCTV में कैद हुई घटना

शिकायतकर्ता ने बताया कि नवलगढ़ के रहने वाले दो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारे पूछे बिना नवलगढ़ रोड पर कोई भी दुकान का निर्माण नहीं कर सकता। आरोपी शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए मांग रहे हैं और धमकी रहे हैं कि अगर उसने 20 लाख रुपए उन्हें नहीं दिए तो वह उनकी दोनों दुकानों को तोड़ देंगे।

दुकानों में तोड़फोड़ करने की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें 8-10 बदमाश दुकान में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ सुरेंद्र देगड़ा कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet